Header Ads Widget

 

Follow to SD Squad

कौन से विटामिनों से शरीर को क्या लाभ मिलता है? The body benefits from vitamins.


विटामिनों से हमारे शरीर को क्या - क्या लाभ हैं तथा उनकी पूर्ति किन-किन चीजों से की जाए और विटामिनों की कमी से हमारे शरीर को क्या - क्या हानि तथा कौन - कौन से रोग उत्पन हो जाते है और इसकी पूर्ति कैसे की जाए, यह जानकारी आपको यहां दी जा रही है ।
कौन से विटामिनों से शरीर को क्या लाभ मिलता है? The body benefits from vitamins.

ये मुख विटामिन निम्नाकित हैं :-
Vitamin 'A' - विटामिन ' ए ' की कमी से आंख की दृष्टि कमजोर हो जाती है। आंख शुष्क, उनमें खुजली और जलन होती है और आंखे लाल हो जाती हैं। वृदावस्था में मोतियाबिंद उतरने लगता है। आंखे धुंधली हो जाती हैं। कुक्क में बार - बार पथरियां बं जाती हैं। चर्म पर पिन के जैसे उभार हो जाती हैं। इसकी पूर्ति ताजी हरी चौलाई, पता - गोभी, धनियां, मूली के पत्ते, पुदीने की हरी पत्ती, मेथी की हरी पत्ती, गाजर, आम, मक्खन आदि के सेवन से होती है। इसका सेवन करके ऊपर लिखे रोंगो से मुक्त हो सकते हैं।
Vitamin 'B' – इसकी कमी से शरीर में बेरीबेरी का रोग हो जाता है। इस बीमारी से पेशियों में कमजोरी, अंग भारी तथा शरीर में बराबर झुनझुनी होती है। इसकी पूर्ति बंदागोभी, गाजर, अंडे, दूध, हरी सब्जी तथा खमीर के सेवन से होती है।
Vitamin 'C' – इसकी कमी से मुंह पीला, शरीर में दर्द, मासूढ़ा फूलना, उनसे रक्त बहना, टेढ़े - मेढ़े होना, नजला - जुकाम, सर्दी, न्यूमोनिया, फ्लू आदि रोग हो जाते हैं। इसकी पूर्ति संतरा, नींबू, मौसमी आदि रसदार फलों से होती है। आंवला में लगभग सम्पूर्ण विटामिन ' सी ' से होती है।
Vitamin 'D' – इसकी कमी से दांत तथा हड्डियों का रोग हो सकता है, जिसे सूखा रोग कहते हैं। बच्चों में इस रोग के लक्षण टांगों का टेढ़ा होना, वृक्क के बेडौल होना तथा फैली हुई कमजोर हड्डियों और कमजोर दांत इत्यादि। इसकी सबसे अधिक पूर्ति सूर्य के प्रकाश से हो पाती है। इसके अतिरिक्त मछली के तेल, अण्डे आदि से पूर्ति होती है।
Vitamin 'E' – इसकी कमी से पुरुषों में नपुंसकता तथा औरतों में बांझपन हो जाता है। यह हरी पत्ती, मक्का, बिनौला, मटर, जौ, धान में पाया जाता है। इसके खाने से विटामिन ' ई ' की कमी नहीं हो सकती है।
Vitamin 'K' – इसकी कमी से शरीर में रक्त नहीं बनता है। यह पालक, टमाटर, गोभी, सोयाबीन, चावल, गेंहू के छिलके में पाया जाता है।

Post a Comment

3 Comments

Please don't enter any spam link in the comment.